Samastipur

समस्तीपुर में दरभंगा के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में पत्नी के बयान पर चार के उपर प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दरभंगा के प्रॉपर्टी डीलर श्याम किशोर यादव उर्फ सीवन यादव हत्याकांड में दूसरे दिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मृतक की पत्नी दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांडी गांव निवासी अनीता देवी के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया है। सभी नामजद दरभंगा के ही रहने वाले है।

आवेदन में मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी अनीता देवी ने कहा है कि दरभंगा के विजय यादव, रणधीर यादव, झगरु यादव एवं चंदन झा 12 दिसंबर की शाम उसके घर आए और उसके पति श्याम किशोर यादव को अपने साथ बुलाकर ले गए। पति बाइक से ही गए। फिर देर रात कल्याणपुर थाने की पुलिस ने उसके मेरे पति की मौत होने की जानकारी दी।

उसने आवेदन में कहा है कि उसके पति के सिर पर पीछे से दो से तीन जगह तेज हथियार से कटने का निशान है। वही सिर पर लोहे के रॉड से जख्म का निशान है। उसके पति का पूरा शरीर पर गोबर और मिट्टी से सना हुआ था। लेकिन हेलमेट पर कोई निशान नहीं था। मृतक की पत्नी ने नामजद लोगों पर पति को घर से बुलाकर ले जाने के बाद अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से लाश को बासुदेवपुर के समीप बाइक और हेलमेट के साथ फेंक देने का आरोप लगाया है।

ज्ञात हो कि सोमवार देर रात समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के बासुदेवपुर हनुमान मंदिर के समीप 50 वर्षीय व्यक्ति का खून से सनी लाश पुलिस ने बरामद की कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा था। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago