Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फिर से शुरू हुआ कोविड जांच, टेक्नीशियन के आभाव में बंद पड़ा है वेंटीलेटर

तस्वीर : सदर अस्पताल में जांच के लिये तैनात कर्मी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- देश स्तर पर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद समस्तीपुर स्वास्थ्य प्रशासन ने भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। समस्तीपुर सदर अस्पताल में बंद कोरोना जांच शुक्रवार को फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत मेडिकल अफसरों को कोरोना को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध डी साइज आक्सीजन सिलेंडर के अलावा ऑक्सीजन पाइप लाइन की जांच आदि कर लेने को कहा है।

सिविल सर्जन ने कहा कि समस्तीपुर सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, पटोरी, रोसड़ा और दलसिंहसराय में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। वहां पर ऑक्सीजन प्लांट भी अलग से लगाया गया है जिसे बिजली कनेक्शन से जोड़ा गया है। ऑक्सीजन प्लांट चालू हालात में है, साथ ही इसके लिए अलग से जनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह वेट एंड वॉच की स्थिति में है। पूर्व से कोरोना वार्ड का निर्माण किया गया था। अगर कोरोना के मरीज आते हैं तो सभी अस्पतालों में कोरोना वार्ड से शुरू किया जाएगा। हालांकि अब तक जिले में एक भी कोरोना का पाजिटिव मरीज नहीं मिला है।

सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना काफी जरूरी है। इधर देखा गया है कि लोग काफी लापरवाही बरत रहे हैं और मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी उतना ही जरूरी है, जितना मास्क पहनना। उन्होंने कहा है कि समय-समय पर साबुन से अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें। जानकारी के अनुसार कोरोना काल में समस्तीपुर सदर अस्पताल को 11 वेंटीलेटर मिला है जो टेक्नीशियन के आभाव में बेकार पड़ा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago