Samastipur

दलसिंहसराय में NH-28 पर चिमनी मालिक से हथियार के बल पर अपराधियों ने 3 लाख 60 हजार रुपए लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-28 के गद्दों वाजिदपुर के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम चिमनी मालिक से 3 लाख 60 हजार लूट लिया। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे।

बताया जाता है की उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव निवासी ईंट कारोबारी दिनेश सिंह के पुत्र रणधीर कुमार गुदरी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा से तीन लाख 60 हजार रुपए की निकासी कर अपनी स्कूटी से अपने घर पचपैका गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग-28 के गद्दों वाजिदपुर गांव के पास दो बाइक सवार हथियाए बंद बदमाशों ने स्कूटी रोककर हथियार के बल पर स्कूटी के डिक्की में रखा 2 लाख 10 हजार रुपए और जैकेट में पैकेट में रखा 1 लाख 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। इस दौरान प्रतिरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वापस दलसिंहसराय की ओर फरार हो गया। इस संबध में रणधीर कुमार ने दलसिंहसराय थाने में लूटपाट से संबंधित आवेदन दिया है। आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। वहीं अपराधियों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

40 मिनट ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago