Samastipur

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह समस्तीपुर जिला कमिटी के द्वारा मनाया गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधान में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर झंडोतोलन उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने काँग्रेस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा देश में पनप रही विघटनकरी शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष करने हेतु एकजुट रहने का आम काँग्रेसजनों से आह्वान किया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने आम कार्यकर्ताओं को देश की स्मिता की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे जिला काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेन्द्र नारायण झा, राम उद्गार महतो, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक ई. अबू तनवीर, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, तेज नारायण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, दिनेश ठाकुर, बाल मुकुंद राय, आशुतोष कुमार, अब्दुल मलिक, सुरेश महतो, फिरोज़ अंसारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, राम प्रीत राय, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, परमानंद मिश्र, सुमन कुमार, असगर अंसारी, विजय शंकर चौधरी, महफूज आलम आदि लोग भी इस समारोह में भाग लिया।

इससे पूर्व जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन एवं वारिसनगर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष महफूज आलम को फूलों का माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

10 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago