समस्तीपुर :- बुधवार सुबह जहां सुबह सात बजे तक जिले में धुंध छाया रहा वहीं पछिया हवा लोगों को ठिठुराता रहा। इससे सुबह में सड़कों पर आवाजाही पर विपरीत प्रभाव पड़ा। ठंड के कारण सुबह खुलने वाली चाय की अधिकतर दुकानें भी विलंब से खुली जबकि सुबह टहलने से निकलने वाले अधिकांश लोगों ने घर से निकलने के बजाय रजाई व कंबल में दुबके रहना ही बेहतर समझा।
इसकी वजह से सुबह आम दिनों की अपेक्षा शहर में सड़कों पर कम ही लोग चलते दिखायी दिये। इसके साथ वाहनों की भी कम संख्या दिखी। हालांकि धूप सुबह आठ बजे निकल चुका था, लेकिन पछिया हवा के कारण उसका असर नहीं पउ़ रहा था।
अपराह्न 12 बजे के बाद बादलों के हटने के बाद धूप की गर्मी का लोगों को अहसास हुआ। जिसके बाद ठंड से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। विदित हो कि मंगलवार को मौसम विभाग ने जारी किये गये पूर्वानुमान में सुबह कोहरा व हल्के छाये रहने के साथ धीमी गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान जताया था। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने की भी संभावना जतायी थी।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…