समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में दूसरे चरण में नगर निगम समस्तीपुर और नगर पंचायत मुसरीघरारी तथा सिंघिया में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम के 5:00 बजे तक नगर निगम समस्तीपुर में 46.40 फ़ीसदी मतदान हुआ था। जबकि नगर पंचायत मुसरीघरारी में सबसे अधिक 62.45 और सिंधिया नगर पंचायत में 51.42 फ़ीसदी मतदान हुआ था। दिन में दोपहर धूप खिलने के बाद मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ी थी।
हालांकि सुबह शहर से सटे ग्रामीण इलाके में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। वहीं शहरी इलाकों में धूप खिलने के बाद लोग घर से निकले।
समस्तीपुर जिले में नये बने मुसरीघरारी नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पति के साथ उप मुख्य पार्षद पद के 8 तथा 20 वार्डों के लिए 120 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत सिंघिया से मुख्य पार्षद के आठ उप मुख्य पार्षद के 12 तथा 20 वार्डों के लिए 140 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…