समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम का चुनाव आज शाम संपन्न हो गया। अब 30 दिसंबर को सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इस चुनाव में जहां मेयर के रूप में विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी भाग्य आजमा रही है। वहीं बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री रहे रामाश्रय सहनी भी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-38 से वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी का इलाका लगूनिया रघु कंठ, सूर्यकंठ को पहली बार नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है। क्षेत्र से पहले वह मुखिया के रूप में अपनी पुत्र बहू और बेटा को भी लड़ा चुके हैं। हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली थी। इस बार वह वार्ड पार्षद के रूप में खुद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दल से किनारा होने के बाद वह फिर से निचले पायदान से शुरुआत करना चाह रहे हैं।
आपको बता दें कि लालू के राज में रामाश्रय साहनी का कद्र जिला में कद्दावर नेताओं के रूप में था। वह बिहार सरकार में पशुपालन राज्य मंत्री रह चुके हैं और जिले के सरायरंजन से दो-दो बार विधायक भी रहे हैं। वहीं लंबे समय तक राजद जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। श्री साहनी का वार्ड में चुनाव लड़ना काफी चर्चा का विषय है। हालांकि राजद के लोग इसे अपने आपको अलग बताते हैं।
पूर्व मंत्री रहने के बावजूद वार्ड में किस्मत आजमाने के पीछे जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उम्र हुआ तो क्या हुआ अब वह क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे इलाके में काफी भ्रष्टाचार हो चुका है।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…