समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर हरपुर ऐलौथ गांव के पास सोमवार देर शाम समस्तीपुर सदर अस्पताल से गंभीर मरीज को पीएमसीएच ले जा रहा है एंबुलेंस हरपुर ऐलॉथ गांव के पास निर्माणाधीन सड़क डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना के कारण एंबुलेंस पर सवार मरीज और उनके परिजन बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। बाद में सदर अस्पताल से दूसरा एंबुलेंस से मरीजों को पटना भेजा गया।
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किए गए विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मरीज को उनके परिजन पीएमसीएच बेहतर उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर ऐलॉथ गांव के पास सड़क के बीचो-बीच बन रहे डिवाइडर पर चालक असंतुलित होकर चढ गया। इस घटना के कारण अचानक एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर फंस गया।
बताया गया कि सड़क निर्माण के कारण धुंध और हल्का कुहासा के कारण यह हादसा हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय एंबुलेंस में मरीज के अलावे उनके तीन परिजन भी सवार थे ।हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी और परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद चालक ने सदर अस्पताल को सूचना दी जिस पर दूसरा एंबुलेंस पहुंचा। फिर मरीज और परिजन पटना के लिए रवाना हुए।
बताया गया है कि हरपुर ऐलॉथ से मुसरीघरारी के बीच सड़क पर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य काफी समय से लंबित है। जिस कारण आए दिन डिवाइडर पर घटनाएं होती रहती है। कुछ दिन पूर्व भी डिवाइडर पर एक ट्रक चढ गया था जिससे सड़क यातायात भी बाधित हो गया था।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…