Samastipur

समस्तीपुर में भी हो सकती है छपरा की तरह जहरीली शराब कांड की पुनरावृति, 2021 में हो चुकी हैं 12 मौतें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार सरकार द्वारा राज्य में लागू शराबबंदी के पांच साल से अधिक का समय गुजर गया है लेकिन शराब की तस्करी और पीने-पिलाने का दौर समाप्त नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि गांव-गांव में धड़ल्ले से महुआ व देसी शराब बनाई जा रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन तस्करों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में जिस ढंग से समस्तीपुर जिले में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं कि छपरा की तरह यहां भी जहरीली शराब कांड की पुनरावृति हो जाए।

समस्तीपर जिले की बात करें तो 2021 में यहां जहरीली शराब पीने से अलग अलग थाना इलाके में एक सेना के जवान समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। कई गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत 95 लोगों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई। दो पुलिस पदाधिकारी व 17 चौकीदार निलंबित हुए।

शाहपुर पटोरी के तत्कालीन प्रभारी थानध्यक्ष मुकेश कुमार और हथौड़ी के प्रभारी थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। छपरा की त्रासदी के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शराब की तस्करी के साथ ही नशा सेवन करने वालों की धर-पकड़ के लिए उत्पाद विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार की रात 70 लोगों हुए गिरफ्तार :

बुधवार देर रात तक जिले के विभिन्न थाना इलाके में छापेमारी कर शराब की खरीद-ब्रिक्री और शराब सेवन के आरोप में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गुरुवार को पूरे दिन अवैध शराब के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच क्रम में कई लोग नशे की हालत में पकड़े गए। शराब तस्करी को रोकने के लिए जिला के सीमावर्ती इलाके में पुलिस मुस्तैद है।

नदी से भी होती है शराब की तस्करी :

शराब तस्करी भी धड़ल्ले से हो रही है। सड़क मार्ग पर तो सहज रूप से निगरानी संभव हो जाती है लेकिन जल मार्ग से हो रही तस्करी को रोक लगा सबसे चुनौतीपूर्ण काम है। गंगा का विशाल तट एक बड़े इलाके को कवर करता है। इसको लेकर तटीय इलाके में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा दो दर्जन से अधिक अवैध चुल्हाई शराब के अड्डों को ध्वस्त किया गया है। अवैध शराब की तस्करी में पकड़े गए वाहनों को जब्त कर नीलाम किया जाता है। उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

26 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago