Bihar

छपरा में में 50 से अधिक मौत के बाद अब सीवान में शराब से मौतें!, चौकीदार समेत 5 लोगों की गयी जान

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला अभी थमा भी नहीं कि सीवान में पांच लोगों की मौत हो गई. सीवान में जहरीली शराब से एक चौकीदार समेत पांच लोगों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. पूरा मामला सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान गांव का है. मरने वालों में से एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी हो चुका है.

मृतकों की पहचान ब्रह्मस्थान गांव के वार्ड 14 निवासी बलिराम यादव के पुत्र शंभू यादव, चौकीदार अवध मांझी, फुलेना मांझी के पुत्र अमीर मांझी, स्व. धुरी राय के पुत्र महेश राय और रामायोध्या पंडित के पुत्र राजिंदर पंडित के रूप में हुई है. जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां का बॉर्डर छपरा के मशरक से सटा हुआ है.

क्या बोले परिजन?

मृतक शंभू यादव के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि गांव में ही शराब बेची जाती हैं. बुधवार की शाम भाई ने शराब पी थी. गुरुवार दिन तक ठीक थे. रात में खाना खाकर सोए. आज शुक्रवार की सुबह उठे तो कहा कि उन्हें आंख से दिखाई नहीं दे रहा है. सर और पूरे शरीर में दर्द की बात कहने लगे. लोग इन्हें लेकर भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां आने के बाद मौत हो गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago