Samastipur

समस्तीपुर में गर्भाशय कांड की 65 पीड़ितों को नहीं किया जा सका है भुगतान, DM ने दिया आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित निजी प्रकोष्ठ में मंगलवार को डीएम योगेन्द्र ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दिव्यांगजन, पशुपालन, शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, अल्पसंख्यक, कल्याण, आपूर्ति, आपदा प्रबंधन व अन्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस दौरान गर्भाशय कांड की 316 पीड़ितों में से 251 को भुगतान की बात कही गई।

जिस पर डीएम ने शेष बचे 65 पीड़ितों को इसका भुगतान करने के लिए अखबार में तीन बार आम सूचना प्रकाशन कराने का निर्देश दिया। वहीं सभी पदाधिकारियों को अपने यहां मुआवजा या अनुदान संबंधित भुगतान के लिए प्राप्त आवेदन व स्वीकृत हुए आवेदनों की समीक्षा की। डीएम ने आवेदन से संबंधित विवरण तैयार कर अगली बैठक में पूर्ण विवरण के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया।

लंबित आवेदनों की जांच कर स्वीकृति व स्वीकृत आवेदनों में भुगतान की कार्रवाई कर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस क्रम में बताया गया कि परिवहन विभाग में सड़क दुर्घटना में घायलों व मृतकों के आश्रित आवेदकों की संख्या 192 है। जिसमें 87 लोग के आवेदन की स्वीकृति भुगतान के लिए गई है। जिसमें 47 लोगो को भुगतान की जा चुकी है। बैठक में डीटीओ ऋषव राज, डीईओ मदन राय, डीएएचओ, दिव्यांगजन पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी थे।

85 दिव्यांगों काे प्रखंड से मिलेगी ट्राईसाइकिल :

इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से बताया गया कि 96 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का वितरण कराया जाना है। जिसमें से 11 का वितरण किया गया है। शेष का वितरण प्रखंड के माध्यम से किया जाएगा। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के 14 लंबित आवेदन को आवंटन प्राप्त कर निष्पादन का निर्देश दिया गया। वहीं डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य कार्यालयों में ससमय भुगतान का निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

12 घंटे ago