Samastipur

समस्तीपुर में भू-माफियाओं का कहर, व्यवसायी के दुकान में घुसकर किया लूटपाट और मारपीट, भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर भू-माफियाओं का आतंक देखने को मिला। जहां 30 से अधिक संख्या में हथियार के साथ आए बदमाशों ने व्यवसायी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट किया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है। घटना के बाद भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और उसके चार चक्का वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी संजीव कुमार सिंह का बताना है कि सुबह करीब 8 बजे दुकान खोल कर अंदर बैठे थे। तभी लगभग 30 की संख्या में आए बदमाशों ने बगल के दुकानदार के द्वारा पहले उन्हें बाहर बुलाया उसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट कर गल्ले में रखे के लगभग 5 लाख रुपये भी लूट लिए और सामान को बाहर फेंक दिया।

पिस्टल की नोंक पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे बगल के दुकानदार के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। व्यवसायी के साथ मारपीट की खबर मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे जिसके बाद बदमाश मौके से भागने लगे। इस दौरान दो लोगों को ने दबोच लिया और उसके चार चक्का वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान अंजन कुमार प्रसाद और अनिल सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

21 घंटे ago