Samastipur

ज्वेलरी शाॅप में दिनदहाड़े हुए भीषण डाका के बाद बोरा में आभूषण रखकर भागते दिखे सभी बदमाश, एक युवती भी शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अति व्यस्तम इलाका मोहनपुर नक्कू स्थान के पास स्थित हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 8-10 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर नगदी समेत एक करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिए। अब इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें बदमाशों के साथ एक युवती भी दिखाई दे रही है।

एक बाइक पर सवार दो युवकों के साथ सबसे पीछे एक लड़की बैठी हुई है। वहीं एक अन्य बाइक पर सवार दो बदमाश एक बोरा में ज्वेलरी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य बदमाश अलग-अलग बाइक से है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है वहीं अपनी जांच को तेज कर दिया है।

बता दें कि मंगलवार की दोपहर मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स से दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की डकैती के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इससे पहले अहले सुबह चर्चित भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर 35 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण और नगदी की डकैती मामले में पुलिस जांच ही कर रही थी की दुसरी बड़ी डकैती ने पुलिस के होश उड़ा दिये। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

10 घंटे के भीतर दो भीषण डकैती से सहमें शहरवासियों ने पुलिस पर उठाए सवाल :

समस्तीपुर शहर में एक के बाद एक लगातार दो डकैती की वारदातों से लोग स्तब्ध हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 10 घंटे के भीतर लगभग डेढ़ करोड़ की दो-दो भीषण डकैती के बाद आम लोगों में डर व भय का माहौल बन गया है। जिले में हर रोज हो रही लूट-हत्या की वारदात के बाद लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। जिले में दिन-दहाड़े दो-दो जगहों पर भीषण डकैती की वारदात घटित होती है और पुलिस मामले की सिर्फ जांच करती है। इससे पहले भी पुलिस के हाथ कई मामलों में खाली है, जिसमें पुलिस अब तक जांच ही कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

8 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

11 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

14 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

16 घंटे ago