Samastipur

10 घंटे के भीतर शहर में करोड़ों रुपये की दो-दो भीषण डकैती ने पुलिस की उड़ाई नींद, अपराधियों के सामने बेबस और लाचार बनी समस्तीपुर पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में अहले सुबह लगभग 3 बजे सिनेमा हॉल मालिक के घर 35 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण और नगदी की डकैती डालने की घटना में अभी पुलिस उलझी ही थी कि अपराधियों ने 10 घंटों के भीतर मोहनपुर में एक स्वर्णाभूषण की दुकान में धावा बोल एक करोड़ से अधिक के आभूषण लूट दिनदहाड़े भीषण डकैती की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। ऐसा लग रहा है जैसे समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों के सामने पुलिस बिल्कुल बेबस और लाचार बनकर रह गई है। बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक के बाद एक अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस बस जांच की बात कह कर बैठ जाती है।

घटना के तीन घंटे बाद पहुंचे एसपी :

घटना के लगभग तीन घंटे बाद SP ह्रदयकांत घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। उन्होंने बताया गया है कि FSL की टीम को बुलाया जा रहा है। वहीं आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। दोनों मामलों में जांच जारी है, जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।

डकैतों में युवती भी थी शामिल :

ज्वेलर कारोबारी डिक्कू ठाकुर ने बताया कि लगभग 2 बजे के आसपास एक युवती तीन युवकों के साथ दुकान पर आयी। उसने आते ही कई आभूषण दिखाने की मांग की। उन्होंने दुकान में मौजूद कर्मियों से उसे आभूषण दिखाने को कहा। इसके बाद उस युवती ने और डिजाईन दिखाने की मांग की। इस पर कर्मियों ने उसे और कई आइटम दिखाए। इसी बीच 4-5 अन्य युवक भी धड़ाधड़ दुकान के अंदर घुसे और पिस्तौल के बल पर सभी को अपने कब्जे में ले लिया।

बदमाशों ने टेबल पर रखे सारे आभूषणों को पहले समेटा उसके बाद तिजोरी खोलकर सारा आभूषण निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी बदमाश दुकान के बाहर खड़ी बाइकों पर बैठे और आराम से चलते बने। युवती भी उसी बाइक पर बैठकर फरार हो गई। भागते समय बदमाशों ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी भी क्षतिग्रस्त कर दिया और कैमरे का डीवीआर लेकर चलते बने।

सिनेमा हॉल कारोबारी के घर भी आज सुबह हुई भीषण डकैती :

समस्तीपुर शहर के चर्चित भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर मंगलवार की अहले सुबह डकैतों ने धावा बोलकर नगदी समेत 35 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। बदमाशों की संख्या 8 से 10 की बताई गई है जो हथियारों से लैस थे। इस दौरान प्रतिरोध करने पर घर में अकेली रहने वाले हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह के साथ भी मारपीट की गई। डकैतों ने नौकर को बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। लूटपाट के बाद जाते वक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ उठाकर ले गए। दोनों ही मामलों में डकैतों ने सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर लेकर चलते बनें।

10 घंटे के भीतर दो भीषण डकैती से सहमें शहरवासियों ने पुलिस पर उठाए सवाल :

समस्तीपुर शहर में एक के बाद एक लगातार दो डकैती की वारदातों से लोग स्तब्ध हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 10 घंटे के भीतर लगभग डेढ़ करोड़ की दो-दो भीषण डकैती के बाद आम लोगों में डर व भय का माहौल बन गया है। जिले में हर रोज हो रही लूट-हत्या की वारदात के बाद लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। जिले में दिन-दहाड़े दो-दो जगहों पर भीषण डकैती की वारदात घटित होती है और पुलिस मामले की सिर्फ जांच करती है। इससे पहले भी पुलिस के हाथ कई मामलों में खाली है, जिसमें पुलिस अब तक जांच ही कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

10 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago