समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: बेटी को ससुराल पहुंचाने जा रहे टेंपो चालक को अपराधियों ने गोलीमार 1 लाख 35 हजार रुपए लूटा

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लरेगाछी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की देर शाम अपनी पुत्री को ससुराल छोड़ने जा रहे ऑटो चालक उपेंद्र महतो को गोली मार कर जख्मी कर दिया और उनसे जमीन बिक्री का 1 लाख 35 हजार रुपया लूट लिया। ऑटो चालक के बाएं हाथ में गोली लगी है। बदमाशों की संख्या 5 बताई गई है जो दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश चौर चतर की ओर फरार हो गये।

घटना के संबंध में बताया गया है कि खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव निवासी ऑटो चालक उपेंद्र महतो अपनी पुत्री के साथ ऑटो पर उसे ससुराल पहुंचाने इसी थाना क्षेत्र के मधु टोल जा रहे थे। इसी दौरान लरेगाछी के पास पूर्व से घात लगाए 5 की संख्या में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर उनसे रुपए की मांग की।

IMG 20220728 WA0089

बताया गया है कि 2 दिन पूर्व ही ऑटो चालक ने अपनी जमीन की बिक्री की थी। जिस कारण उनके पास पैसा था। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी जो बांह को छेदती हुई निकल गई। इस दौरान बदमाशों ने उनके पास का रुपया लूट लिया हल्ला होने पर जब तक लोग जुटते बदमाश चौर की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज पर आसपास के लोगों ने जख्मी ऑटो चालक को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया है।

IMG 20211012 WA0017

उधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में पदस्थापित नगर थाने के दरोगा विनय कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान लिया जा रहा है। बयान लेने के बाद उसे खानपुर थाना भेजा जाएगा।

1 840x760 1

Banner 03 01

JPCS3 01

1080 x 608

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221117 WA0072

IMG 20221115 WA0005 01

Post 183

20201015 075150