समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रागंण में भव्य विज्ञान मेला का प्रदर्शन वर्ग प्रथम से दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने किया। सभी वर्गो के छात्र-छात्राओं ने पृथक-पृथक वर्ग समूहों में विज्ञान के विषय-वस्तु का विश्लेषण अनोखा ढंग से वर्णित किया। छात्र-छात्राओं ने सबसे उत्तम प्रदर्शन ‘नवीकरणीय उर्जा, कार्बन उत्सर्जन, शाक- वाटिका एवं संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं सफाई आदि विषयों का बेहतर प्रयोग दिखाया।
उक्त मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी की सराहना की और विज्ञान-विश्लेषण एवं प्रदर्शन का जांच विद्यालय के विज्ञान शिक्षक डॉ. एस. के. अहमद, डॉ. प्रमोद कुमार, इंजीनियर सरोज कुमार, मनीष कुमार, खुशबू झा, जूली झा, करुणा किरण एवं गौरव कुमार आदि ने किया।
उक्त विषयों की महत्ता पर विद्यालय की निदेशिका विभा देवी ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के महत्व को समझाते हुए कही कि आप सबों के अवलोकन से प्राप्त ज्ञान आज का प्रदर्शन बन एक नई सीख दी है। जो प्रतिभागी इस प्रकार अपनी प्रतिभा का विकास कर प्रदर्शन करेंगे वे अवश्य ही विज्ञान जगत में अपनी ख्याति प्राप्त करेंगें।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर एवं प्राचार्य उपस्थित रहें। अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित कर बच्चों के सर्वागिण विकास हेतु शिक्षक के वैज्ञानिक गुणों की प्रशंसा की और विद्यालय के शैक्षिक विज्ञान का नई दिशा में बढ़ते कदम संबोधित किया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…