समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRosera

हसनपुर में गन्ने के खेत से संदिग्ध अवस्था में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :-  हसनपुर में गन्ने के खेत में एक महिला की शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टेलीफोन के माध्यम से हसनपुर थानाध्यक्ष को दी। घटना जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के मोहद्दीपुर गांव में घटी। स्थानीय लोगों कहा कि गुरुवार को हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के गन्नी चमड़ी चौर में गन्ने के खेत में एक किसान खेती करने के लिए जा रहे थे।

उन्हें अचानक संदिग्ध अवस्था में पड़े एक महिला का शव देखा जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, फिर आसपास के लोगों का भीड़ घटनास्थल पर जुट गया। लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हो सका है।

IMG 20220728 WA0089

मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के पुलपथार गांव के रहने वाले फूलों पासवान की पत्नी के रूप में किया गया है। महिला के चेहरों पर कटीले तारों के निशान देखे गये हैं। हालांकि महिला की हत्या यहीं अथवा कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक देने दोनों ही आशंकाओं से इनकार नहीं कर रही हैं। घटना की सूचना मिलने के मृतक का परिजन घटनास्थल पहुंच चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला 28 नवंबर से घर से गायब थी।

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

Banner 03 01

1080 x 608 Pixel 1

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221117 WA0072

IMG 20221115 WA0005 01

Post 183

20201015 075150