Samastipur

समस्तीपुर के सरकारी स्कूलों के बच्चों को फिर से मिलेंगी किताबें, खाते में नहीं भेजी जाएगी राशि 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक सरकारी व अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं को आने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई के लिए किताब मद की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी। इसकी जगह पूर्व की तरह बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन लिमिटेड की किताबें उनके हाथों में मिलेगी। 1-8 क्लास तक नामांकित कुल सात लाख 63 हजार सात सौ पचासी स्कूली बच्चों के लिए किताबों की डिमांड की गई है।

डीईओ मदन राय ने बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, शिक्षा विभाग के निदेशक को डिमांड भेजी है। डिमांड के अनुसार किताबों की छपाई करने के बाद जिले को भेजी जाएगी। पिछले कई सालों से स्कूली बच्चों को उक्त किताबें नहीं दी जा रही थी। इसकी जगह बच्चों के बैंक खाते में किताब मद की राशि भेजी जाती है। इसमें समस्या यह आने लगी कि खाते में किताब के पैसे भेजने के बाद भी कई बच्चे किताबें खरीदते ही नहीं थे। इस राशि को वे निकाल कर दूसरे मद में खर्च कर देते थे।

इस तरह की समस्या आने के बाद से अब व्यवस्था बदल दी गई है। कोरोना काल से पहले किताबों के लिए पैसे बच्चों के खातों में नहीं भेजी जाती थी। इसकी जगह बच्चों को किताबें छपवा कर दी जाती थीं। इस दौरान कई अभिभावकों ने बताया कि बच्चों के खाते में किताब मद के पैसे भेजने की व्यवस्था खत्म करने से भी समस्या का निदान नहीं हो पाएगी। क्योंकि बच्चों को किताबें ही समय पर नहीं मिल पाएगी जैसा कि कोरोना काल से पहले हो रहा था। ऐसे में बच्चों को बिना किताबों की ही पढ़ाई करनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago