Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नगर निकाय की मतगणना आज, मुख्य रूट को किया गया डायवर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में चार नगर परिषद व एक नगर पंचायत के हुए चुनाव के मतों की आज मंगलवार को गिनती होगी। समस्तीपुर कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती करने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। दिन के 11 बजे के बाद से परिणाम आने की संभावना है।

मतगणना के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने मतगणना केन्द्र के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बिना पास के केंद्र में किसी की भी इंट्री नहीं होगी। मतगणना केन्द्र पर एजेंट व उम्मीदवार का केवल प्रवेश होगा। मतगणना के लिए सभी को सुबह छह बजे ही अंदर प्रवेश करना होगा।

नगरपालिका चुनाव के अनुसार काउंटिग के लिए 34 बूथ बनाए गए हैं। वहीं 14 टेबल लगाई जाएंगी। जहां मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना के दौरान एक टेबल पर एक अधिकारी व दो सहायकों की ड्यूटी रहेगी। प्रथम राउंड में 14 वार्डों की गिनती हो जाएंगी। गिनती पूरी होने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

दो जगहों पर बनाए गए हैं ड्राप गेट:

मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने समस्तीपुर कॉलेज के सामने से गुजरने वाली सड़क पर मतगणना तक किसी भी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। इसके तहत बहादुरपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर व जितवारपुर प्रखंड कार्यालय स्थित चांदनी चौक पर ड्रॉप गेट बनाया गया है। ड्रॉप गेटों के बीच किसी भी प्रकार के वाहन पर रोक लगाई गई है। वहीं 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

इस दौरान पैदल जाने वाले लोगों को भी 5 से अधिक की संख्या में चलने पर रोक लगाया गया है। यहां जवान के साथ महिला सुरक्षा बल भी तैनात होगी। किसी भी मतगणना कर्मी या अधिकारी को मोबाइल, बैग, झोला आदि नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं बिना आईकार्ड के किसी का प्रवेश नहीं होगा।

कन्हैया चौक से आगे नही जाएगी गाड़ी:

कन्हैया चौक पेट्रोल पंप के पास बने ड्रॉप गेट के आगे केवल मतगणना कर्मियों, पदाधिकारियों व मीडिया कर्मियों के वाहन जाने की अनुमति होगी। वहीं अन्य गाड़ियां वहां से जितवारपुर चांदनी चौक होते हुए रोसड़ा व मगरदही घाट चौक की ओर जाएंगी। समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर मगरदही घाट से विशनपुर चौक के बीच किसी भी भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। अगले दिन से ही वहां भारी वाहन का परिचालन सामान्य होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

38 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

10 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago