Bihar

तेजस्वी खुद दारू पीते हैं लेकिन नीतीश के सामने बोल नहीं पाते हैं: स्टिंग ऑपरेशन में RJD MLC का बड़ा खुलासा

बिहार के सत्तारूढ विधायकों-विधान पार्षदों ने एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में शराबबंदी को लेकर बयानबाजी कर रहे नीतीश कुमार औऱ तेजस्वी यादव की पोल खोल दी है. खुफिया कैमरे के सामने राजद के एक विधान पार्षद ने कहा-तेजस्वी यादव तो खुद शराब पीते हैं, वे चाहते हैं कि एक दिन में शराबबंदी खत्म हो जाये लेकिन नीतीश के सामने बोल नहीं पाते. राजद के विधायकों ने कहा कि हर गांव में शराब बन औऱ बिक रही है. नीतीश कुमार की जिद ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।

खुद शराब पीते हैं तेजस्वी

एक न्यूज चैनल के स्टिंग में सबसे बड़ा खुलासा राजद के विधान पार्षद यानि एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने किया. रामबली सिंह ने दावा किया-तेजस्वी यादव तो खुद शराब पीते हैं. ये अलग बात है कि नीतीश जिद पर अड़ा है और नीतीश के सामने कोई बोलता नहीं है. एमएलसी रामबली सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री सुनना नहीं चाहता औऱ तेजस्वी यादव को बोलने की हिम्मत नहीं है तो हम छोटे लोग कैसे बोलेंगे. सब जानता है कि शराब नीति फेल है लेकिन कोई बोल नहीं रहा है. आधे से ज्यादा मंत्री और विधायक दारू पीते हैं. आधे से ज्यादा ऑफिसर पीते हैं. रात में पता करिये कि कितने अफसरो के यहां दारू चल रहा है।

नीतीश पॉलिटिकल आदमी नहीं हैं

राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का वश चले तो एक दिन में दारू चालू हो जायेगा. नीतीश कुमार की ही पार्टी में  नीतीश को छोड़ कर बाकी सब लोग शराब पर रोक हटाने के पक्ष में है. आज तेजस्वी यादव सरकार में आयेंगे कल से शराबबंदी खत्म हो जायेगी. ये तो सिर्फ नीतीश सिर्फ जिद बनाये हुए हैं. नीतीश कुमार पॉलिटकल आदमी नहीं है. 17 साल से कोई चुनाव नहीं जीता है. नीतीश कुमार कोई लीडर थोड़े ही हैं, वह तो मैनेजमेंट के जरिये मुख्यमंत्री बना हुआ है।

इस स्टिंग ऑपरेशन में राजद के एमएलसी रामबली सिंह ने कई बातों -का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि रूलिंग पार्टी के हैं खुलकर नहीं बोल सकते लेकिन बिहार में जहां चाहियेगा वहीं शराब मिल जायेगी. फोन कीजियेगा होम डिलेवरी हो जायेगी. शराब की डिलेवरी माफियाओं के हाथ में चला गयी है. इसमें बहुत बड़े बडे लोग शामिल हैं. पैसे वाले पीकर बच जा रहे हैं, गरीब-असहाय लोग फंस रहे हैं. रामबली सिंह ने कहा कि हम तो राजद में होने के कारण नहीं बोल पा रहे हैं लेकिन जीतन राम मांझी कुछ बोलकर चुप क्यों हो जाते हैं. उन्हें लगातार बोलना चाहिये।

रामबली सिंह यादव ने इस स्टिंग ऑपरेशन में विस्तार से बताया कि गांव-गांव में शराब कैसे बन रही है. उन्होंने कहा कि पहले शराब बिकती थी तो उस पर सील-मुहर रहती थी, उसकी गारंटी होती थी. अब जहर बिक रहा है औऱ लोग पी रहे हैं. मुख्यमंत्री जिद बना कर रखे हैं औऱ विपक्षी भाजपा वाले भी कुछ नहीं कर रहे हैं।

राजद के एक एमएलसी का खुलासा

न्यूज चैनल के इस स्टिंग ऑपरेशन में राजद के एक विधान पार्षद ने कई सनसनीखेज खुलासे किये. गया से राजद के विधान पार्षद नागेंद्र यादव ने कहा कि किसी सरकार को लोगों के खाने और पहनने पर रोक नहीं लगाना चाहिये लेकिन यहां तो नीतीश कुमार ने जिद कर दिया है. नागेंद्र यादव ने स्टिंग ऑपरेशन में स्प्रिट से शराब बनाने का पूरा तरीका बताया. उन्होंने दावा किया कि बिहार के हर गांव में शराब बनती है और हर गांव में शराब बिकती है. उन्होंने कहा कि बाहर से भी बड़े पैमाने पर शराब आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

23 घंटे ago