समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया-दरभंगा मुख्य पथ पर फुलहारा गांव में बस और बाइक में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बाइक बस में फंस गयी और करीब एक किलोमीटर तक बाइक सवार अमरजीत मांझी घिसटाता रहा। इसके बावजूद वह बाल-बाल बच गया।
अमरजीत कुशेश्वरस्थान थाने के सैला गांव निवासी शंभू मांझी का पुत्र है। वह सतिघाट चौक पर बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता है। पुलिस ने बाइक और बस जब्त कर ली है। हालांकि, हादसे के बाद बस चालक व उप चालक भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, अमरजीत बुधवार रात करीब 11 बजे दुकान का सामान लेकर दरभंगा से लौटा था। अधिक रात हो जाने के कारण वह अपने संबंधी के यहां ठहरने जा रहा था। उसी क्रम में फुलहारा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक बस में फंस गयी और वह करीब एक किमी तक बस के साथ घिसटाता चला गया।
बस के नीचे से आग निकलती देख उसमें सवार यात्रियों ने हल्ला कर बस को रुकवाया। बस रुकने के बाद लोग नीचे उतरे तो नजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। बस में बाइक के साथ बाइक चालक भी फंसा हुआ था। यात्रियों ने काफी मशक्कत से उसे बाहर निकाला व पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बाइक चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया गया है।
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…
समस्तीपुर : लोहिया आश्रम में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…