समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपट्टी झखड़ा गांव के पास गुरुवार रात भारी मात्रा में शराब उतारे जाने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पटना उत्पाद विभाग व सरायरंजन पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान कारोबारियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस टीम ने भी कई राउंड गोली चलाई है। बाद में भाग रहे कारोबारियों में से एक कारोबारी को ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर के पास से ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले किया गया है।
इस दौरान झखरा चौर से पुलिस ने करीब 152 कार्टन विदेशी शराब के साथ ट्रक, पिकअप व चार बाइक को भी जब्त किया है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि पुलिस टीम के साथ हाथापाई हुई है। हालांकि फायरिंग की उन्होंने पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा है कि मौके पर सदर डीएसपी को जांच के लिए भेजा गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन कॉलेज के पीछे झखड़ा गांव के पास ट्रक और कई वाहनों से विदेशी शराब उतारा जा रहा है। जिसे छोटे-छोटे वाहनों पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता। इसकी सूचना पर पटना के उत्पाद विभाग और सारायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस की टीम ने पकड़ना चाहा तो पुलिस के साथ भी हाथापाई की। बाद में भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पुलिस टीम ने करीब 10 किलोमीटर दूर चकसिकंदर के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी हृदय कांत ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। भारी मात्रा में शराब और वाहन जप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ हाथापाई की गई है। हालांकि उन्होंने पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने की पुष्टि नहीं की।
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…