समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर डालने के चक्कर में एक युवक को जेल जाना पड़ा. कहते है न कि शौक भी बड़ी चीज है यारों…. जिसे चरितार्थ कर दिखाया है दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक वार्ड संख्या दस निवासी शिवकुमार राय उर्फ बुटली राय के पुत्र छोटेलाल राय (23 वर्ष) ने.
सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर हथियार के साथ पिस्टल दिखाने मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.
इस संबध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि छोटेलाल राय अपने गांव बल्लोचक वार्ड संख्या दस में ग्रामीणों, व्यक्तियों, दुकानदारों को अपने पास कमर में पिस्टल सहित तस्वीर खिंचवाकर सोशल मिडिया में डालकर रंगदारी की मांग करता है. वहीं रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देता है. परन्तु भय से कोई भी दुकानदार कुछ बोलने से डरता है. इससे पूर्व भी कुछ दुकानदारों ने डर से रंगदारी भी दिया है. जबकि कुछ अन्य से भी रंगदारी की मांग की जा रही है.
इधर पिस्टल के साथ छोटेलाल की तस्वीर सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे छापेमारी करते हुए घर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं छोटेलाल राय से पिस्तौल के साथ वायरल तस्वीर के संदर्भ में पूछताछ करने पर उसने पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है.
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…