Samastipur

दलसिंहसराय स्थित ‘बचपन प्ले स्कूल’ में मनाया गया चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय के स्टेशन रोड जायजपट्टी स्थित ‘बचपन प्ले स्कूल’ ने धूमधाम से अपना चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि रंजीत निर्गुणी, सुधांशु चौधरी, कौशल कुमार झा, शिक्षा विहार संस्थान के निदेशक सुशांत चंद्र मिश्र आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर चौधरी एवं मंच संचालन सुधांशु चौधरी, कुमारी बबीता ने किया।

इस दौरान स्कूल परिसर में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि 4 वर्षों में इस विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य बहुत ही बेहतरीन तरीके से चल रहा है। बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी किया जाना विद्यालय का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीत निर्गुणी ने बताया कि बच्चों को अपनी मन के अनुसार जीने की अनुमति होनी चाहिए। बच्चों को माता-पिता के द्वारा प्रेशर नहीं देना चाहिए, साथ ही बच्चों को अभी के समय में मोबाइल से दूर ही रहना चाहिए ताकि उनका पठन-पाठन के प्रति रुचि जगे।

शिक्षा विहार के निदेशक सुशांत चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक की भूमिका बच्चों को उज्जवल भविष्य को तरासने और सवारने का कार्य करती हैं। शिक्षक के द्वारा दिए गए ज्ञान से बच्चे अपनी जिंदगी में कामयाब होते हैं। शिक्षक का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना ही नहीं बल्कि समाज में स्थापित बुराईयों को दूर कर उनका व्यक्तित्व निर्माण करना भी है।

मौके पर सेवानिवृत्त जज नागेन्द्र नाथ चौधरी, रजिस्टार कौशल कुमार झा, दिलीप कुमार चौधरी, मोनू चौधरी, चंदन कुमार झा, प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, राकेश रौशन, करिश्मा चौधरी, प्रीति, कर्ण, प्रियंका कुमारी, रूपम कुमारी, हीना, श्वेता, अंशु, पिंकी सहित अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

11 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

16 घंटे ago