Politics

JDU को हराने में लगी थी बीजेपी, इसलिए 2020 में मिलीं कम सीटें; जमकर बरसे नीतीश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कम सीट जीतीं क्योंकि गठबंधन के बावजूद भाजपा हमें हराने में लगी हुई थी। राजधानी पटना के एसकेएम हॉल में जदयू के खुला अधिवेशन के दौरान नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ये किस तरह की पार्टी चला रहे हैं। हम गठबंधन में थे और अरुणाचल में हमारे 7 जबकि मणिपुर में हमारे 5 विधायकों को तोड़ लिया। इससे गंदा तो कोई हो ही नहीं सकता। अगले चुनाव में इन्हें पता चल जाएगा।

इससे पहले अधिवेशन में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 40 में 40 सीट जीतेंगे। अब 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। 303 बहुत नहीं है। उन्होंने कहा कि कई राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीट है। वहां आपकी सीट घटेगी ना कि बढ़ेगी। 2-4 सीट भी घटेगी तो हम आपको 2024 पटखनी दे देंगे।

BJP ने नीतीश को लिया आड़े हाथ, ललन सिंह को दी सलाह

वहीं दूसरी ओ बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर हमला बोला है। साथ ही बिना नाम लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को निखिल आनंद ने एक सलाह भी दी है। रविवार को ट्वीट कर निखिल आनंद ने कहा कि जदयू अवसरवाद की बुनियाद पर टिकी पार्टी है। जदयू ने जिसके साथ गठबंधन किया उसको धोखा दिया है। यह भी रिकॉर्ड ही है कि जदयू के सारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अंदरूनी राजनीति के शिकार होकर दूध की मक्खी की तरह निकाल बाहर किए गए हैं। अब किसका नंबर है सोचिए! याद रखिए! उनके ‘पेट में दांत’ है।

क्यों जदयू को राष्ट्रीय दर्जा दिलाइएगा न? नीतीश ने ललन से पूछा

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललन सिंह को जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी पहले सिर्फ बिहार में मान्यता प्राप्त पार्टी थी। अन्य दो राज्यों में हमें मान्यता मिली है अब एक और राज्य में मान्यता मिलते ही हम राष्ट्रीय पार्टी हो जाएंगे।

ललन सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि आप पुराने साथी हैं, सबकी इज्जत और सम्मान कीजिए। एकदम मजबूती से काम कर इस बार जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बना दीजिएगा, इसका पूरा भरोसा है और इसलिए आपको यह काम सौंपा गया है। ललन सिंह से पूछा कि क्यों जदयू को राष्ट्रीय दर्जा दिलाइएगा न, अब यह आपकी जिम्मेवारी है। ललन सिंह ने खड़े होकर कहा कि हां, आनेवाले दिनों में जदयू राष्ट्रीय पार्टी के रूप में खड़ी नजर आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago