Samastipur

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. वीपी निर्मल छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए सम्मानित

कुष्ठ उन्मूलन कार्य को और बेहतरीन ढंग से क्रियान्वयन पर सेमिनार में दिया गया जोर

समस्तीपुर :- छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत सरकार के राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन समस्तीपुर शहर के जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक डॉ. वीपी निर्मल सम्मानित किए गए।

बता दें की रायपुर में आयोजित सेमिनार के माध्यम से पूरे भारवर्ष के 10 राज्यों से चिकित्सकों को अपने-अपने राज्य में कुष्ठ उन्मूलन कार्य को और बेहतरीन ढंग से संपादित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया, जिसमें बिहार राज्य से कुल 04 चिकित्सकों ने भी भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

डॉ. निर्मल ने संवाददाता को बताया की हमलोग पहले से ही कुष्ठ उन्मूलन पर काम कर रहे हैं, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में भारत से कुष्ठ के पूर्णरूपेण खात्मे को लेकर कई नई जानकारियां दी गयी है, जिसका फयदा बिहार को मिलेगा।

प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सक को कुष्ठ से होने वाली विकलांगता, बचाव, विकलांगता होने के बाद की सर्जरी और पुनर्वास पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक (भाप्रसे) भोसकर विलास संदीपन ने डॉ. निर्मल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

47 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago