Weather

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड ? जानिए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में मौसम में बदलाव का असर दूसरे दिन भी रहा। रविवार को पटना समेत कई जिलों में सुबह धूप देर से निकली। दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी रही। एक-दो को छोड़कर सूबे के अधिकतर शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। राज्यभर में किसी भी शहर का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे नहीं रहा।

वहीं दूसरी ओर दृश्यता बेहतर होने की वजह से सुबह में विमान समय पर आये। हालांकि दोपहर और शाम में आने वाले आधा दर्जन विमान लेट भी रहे। राजधानी समेत आधा दर्जन ट्रेनें भी विलंब से पहुंचीं। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। एक-दो जगहों पर तापमान में आंशिक कमी आ सकती है लेकिन उसके बाद राज्यभर में दो से चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान नीचे आयेगा। इससे तेजी से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

कुछ जगहों पर होती रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित प्रतिचक्रवात के प्रभावों से सूबे में नमी वाली हवाएं चलीं। साथ ही पछुआ हवाओं का प्रवाह होने से शुष्क और नमी वाली हवाओं का मिलन भी हो रहा है। इससे बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। पिछले 24 घंटों में सीवान के सिसवन व घुटनी, सारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और खगड़िया में आंशिक बारिश हुई। सिसवन में 6.2 मिमी, छपरा में 2.5 मिमी, सरैया में 2.2 मिमी जबकि खगड़िया में 0.5 मिमी बारिश हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago