Samastipur

सरायरंजन में वार्ड पार्षद संघ की बैठक में नौ सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन नगर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की बैठक झखरा में हुई। इस दौरान बैठक में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए एक समूह की जरूरत होती है। इसके लिए नौ सदस्यीय का गठन करना पड़ा। इस गठन में प्रधान संरक्षक सुशील कुमार राय और अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार झा चुने गए।

इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए सीता कुमारी, महासचिव सरवर इमाम तनजील इमाम और पूनम कुमारी, सचिव रंजित पासवान, संयुक्त सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष बॉबी चौधरी, संगठन प्रभारी कविता चौधरी, मीडिया प्रभारी-सरवर इमाम उर्फ तनजील इमाम को बनाया गया।

बैठक में उपस्थित पूर्व उप प्रमुख अजीत झा, पुर्व पंचायत समिति सदस्य कुमार विश्वनाथ, वार्ड पार्षद बैजनाथ झा उर्फ बैजू झा, वार्ड पार्षद मंतून कुमार दास उर्फ लालू , उत्सव कुमार ईश्वर, नलिन कुमार ईश्वर, गौतम कुमार झा, आर्या रोहित, निखिल ईश्वर, राकेश कुमार ईश्वर, मुकेश मनी, मृत्युंजय ठाकुर, गोविंद कुमार, खोदादाद इमाम, लगन दास, मोजाहिद इमाम मिंटू समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

11 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

17 घंटे ago