समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों की टीमों के अलावा एकलव्य टीम के शामिल होने की संभावना है। इस तरह कुल 10 टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था और खेल मैदान की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
डीएम ने आयोजन स्थल पर फुटबॉल मैदान की स्थिति, साफ-सफाई, खिलाड़ियों के आवागमन और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विभिन्न प्रमंडलों से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दल प्रभारियों के लिए आवासन, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की समय पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। खेल के दौरान खिलाड़ियों को चोट लगने या किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।
आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरे का नियमित निष्पादन तथा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नगर निकाय को आवश्यक नागरिक सुविधाएं दुरुस्त रखने और आयोजन के दौरान निगरानी करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गों के मैचों के संचालन, टीमों के आगमन और प्रस्थान तथा जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा हुई।
डीएम ने सभी विभागों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और प्रतियोगिता से पहले सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में सिविल सर्जन राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय और उपनगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…