समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के छत्रधारी इंटर महाविद्यालय में दलसिंहसराय प्रीमियर लीग सीजन 2 का नौवां मैच शनिवार को महिंद्रा नेक्सजेन ब्लास्टर एवं रॉयल्स राइडर के बीच खेला गया। 20-20 ओवरों के निर्धारित मैच में महिंद्र नेक्सजेन ब्लास्टर के कप्तान गिरधर गोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महिंद्रा नेक्सजेन की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
महिंद्रा नेक्सजेन ब्लास्टर की तरफ से बल्लेबाजी में अनुराग गौतम ने सर्वाधिक 38 मेहराब आलम ने 31 और कप्तान गिरिधर गोपाल ने 29 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रॉयल्स राइडर की तरफ से अभिनव ने 4 विकेट शिवम आनंद ने 4 विकेट गजेंद्र एवं मनीष ने एक एक विकेट लिया।
जवाब में रॉयल्स राइडर्स की टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाया और इस तरह इस मैच को रॉयल्स राइडर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की । रॉयल्स राइडर्स के खिलाड़ी शिवम आनंद को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चिकित्सक डॉक्टर कुमार शुभम के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…