समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले के 231 मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ नगर निकाय का मतदान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चार नगर परिषद और एक नगर पंचायत के 231 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग वोट गिराने के लिए पहुंच रहे हैं जिसमें बुजुर्ग मतदाता से लेकर महिलाएं मतदाता में भी शामिल है।

सरायरंजन नगर पंचायत के आदर्श मतदान केंद्र बूथ संख्या 10 पर भी सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। इस मतदान केंद्र पर 900 के करीब वोटर हैं यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति भी वोट गिराने के लिए पहुंचे थे । उधर सुबह से ही महिलाएं बड़ी संख्या में वोट गिराने के लिए आ रही थी महिलाओं का कहना था कि पहले वोट गिर आएंगे फिर घर का कामकाज करेंगे।

IMG 20220723 WA0098

समस्तीपुर जिले के नगर परिषद दलसिंहसराय, पटोरी, रोसरा तथा ताजपुर के अलावा नगर पंचायत सराय रंजन में एक लाख 62 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 231 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र 140 विभिन्न मकानों में हैं। चार नगर परिषद और एक नगर पंचायत में कुल 130 वार्ड में वोट गिराने का काम चल रहा है।

IMG 20220728 WA0089

पहली बार सरायरंजन नगर पंचायत बनाया गया है। यहा के पहली बार मतदाता मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सरायरंजन के पतैली गांव स्थित हाई स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था देहाती इलाका होने के कारण इलाके में काफी ठंड है बावजूद लोगों में वोट के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह-सुबह बुजुर्ग दंपत्ति अपना घर का कामकाज छोड़कर वोट गिराने के लिए पहुंचे थे जिनको देखकर लोग काफी उत्साहित हुए जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घर से निकलने भी लगे। यहां पहले घंटे में करीब 20% तक मतदान हो गया था।

देखिये वीडियो:

IMG 20221203 WA0079 01

JPCS3 01IMG 20211012 WA00171 840x760 1Banner 03 01Samastipur News Page Design 1 scaledIMG 20221203 WA0074 01Post 183