Samastipur

विभूतिपुर में युवक की गला घोंटकर ह’त्या, गेहूं के खेत से न’ग्न अवस्था में मिली ला’श

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देसरी दुर्गास्थान ढाला के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में युवक की लाश मिली है। मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों ने लाश देखी तो दंग रह गए। प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव से कुछ दूर पर जिंस पैंट और अंडरवियर मिला। कपड़ा उसके शव के पास ही पड़ा हुआ है। आशंका युवक की हत्या उसकी जींस पैंट के बेल्ट से की गई हो। चुकी बेल्ट कई टुकड़े में टूटा हुआ है।

माना जा रहा है कि युवक की हत्या रात में की गई है और शव को छुपाने के लिए उसके शरीर पर कुछ मिट्टी भी डाली गई थी। हालांकि, उसका सिर बाहर था उधर घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पहचान में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का लाश जिस अवस्था में मिली है जिससे पुलिस ने शक जाहिर किया है कि युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया होगा उसके बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह नदी की ओर शौच करने गए लोगों ने गेहूं खेत में मिट्टी के बाहर आधा शव देखकर शोर मचाया। जब पुलिस के लोग पहुंचे तो मिट्टी हटाने पर अच्छा देखा गया कि शव नग्न अवस्था में था। लाश पर शर्ट थे जबकि उसका जींस पैंट और अंडर पास में ही पड़ा हुआ था।

मौके पर पहुंचे विभूतिपुर थाने के दरोगा नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे अवैध संबंध लग रहा है। युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 घंटा ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago