Bihar

बिहार: चाची की हैवानियत! 3 साल के सगे भतीजे के मुंह में मिट्टी-बालू भरकर हत्या की, अपने ही बेडरूम में दफनाया

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों के कत्ल की बेहद खौफनाक घटना सामने आयी है. दरअसल यहां एक बेरहम चाची ने अपने तीन वर्षीय भतीजे के मुंह में मिट्टी और बालू भरकर हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद कलेजे की पुष्ट महिला ने शव को गड्ढा खोदकर दफना रही थी. इसी दौरान उसकी पोल खुल गयी. वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना बोचहा थाना के बल्थी रसूलपुर गांव की है.

बच्चे के पिता ने शव दफनाते पकड़ा

जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने के लिए गये हुए थे. जबकि तीन साल का मासूम रितिक घर पर ही खेल रहा था. इसी दौरान निर्दयी चाची ने बालक की बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं, जब बच्चे के पिता और घर के अन्य परिजन खेत से वापस आए तो, बच्चे को खोजने लगे.

काफी खोजबीन के बाद भी जब मासूम नहीं तो, बच्चे के पिता विनय कुमार अपनी भाभी से अपने बेटे रितिक के बारे में पूछा. उस दौरान अरोपी महिला घर के आंगन में मिट्टी को कुदाल से ठोक रही थी. जब विनय ने अपनी भाभी से पूछा की मिट्टी को क्यों समतल कर रही हो, तो महिला ने बताया कि चूहे ने गड्ढा खोद दिया था. इसके बाद जब विनय कुमार को शक हुआ तो उसने मिट्टी को हटाकर देखा तो बच्चे जिसके बाद गड्डे से बच्चे का पैर बाहर निकल आया.

एकलौता बेटा था रितिक

घटना के बारे में मृतक बच्चे रितिक के पिता विनय ने बताया कि वे चार भाई हैं. सभी की शादी हो चुकी है. उनके 3 बच्चों में दो बेटी व एकलौता बेटा था. जिसकी हत्या उसकी भाभी ने बेरहमी से कर दी है. विनय ने बताया कि अपने भाभी को शव को दफनाते उसने रंगे हाथों पकड़ा है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. कांड इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. इसके बाद गांव के लोगों ने मामले की जानकारी बोचहा थाना पुलिस को दी.

पुलिस भी रह गयी हैरान

मामले कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फौरन ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी चाची को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ जारी है. इस खौफनाक कांड को अंजाम देने के पीछे महिला का क्या मकसद था. इसका पता लगाया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago