Samastipur

वनवास काट रही बिहार की जनता, समस्तीपुर में सम्राट चौधरी बोले- नीतीश से मुक्ति चाह रहे लोग

बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। चुनाव मैदान में उतरे सभी दलों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। समस्तीपुर पहुंचे विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि कुढ़नी में बीजेपी जीत रही है इसमें कहीं कोई संदेह नही है।इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं है और उनकी हैसियत मात्र एक हजार वोट की है। किसी भी जाति और धर्म के लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देना चाहते हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं रहा। जब समता पार्टी का गठन हुआ था तब उसे लव-कुश की पार्टी मानी जाती थी। नीतीश कुमार अकेले सत्ता का सुख भोगते रहे और पार्टी के बाकी लोग वनवास में रहे। जिस तरह से राजा दशरथ के बेटे श्रीराम ने वनवास काटा, ठीक उसी तरह से बिहार की जनता भी वनवास काट रही है। जनता अब नीतीश कुमार से मुक्ति चाहती है। बिहार के किसी जाति और धर्म के लोग अब नीतीश कुमार को वोट नहीं देना चाहते हैं। मोकामा की जनता ने यह बता भी दिया है कि नीतीश कुमार की हैसियत सिर्फ एक हजार वोट की है। कुढ़नी में भी पूरा जनमत बीजेपी के साथ जाएगा। बीजेपी उम्मीदवार को जितना वोट आएगा उससे आधा वोट जेडीयू के उम्मीदवार को मिलेगा।

वहीं कुढ़नी में वीआईपी द्वारा बीजेपी को प्रभावित करने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी को कहीं कोई प्रभावित नहीं कर सकता है। बीजेपी ने पिछली बार भी अतिपिछड़ा समाज को टिकट दिया था।इस बार भी कानू समाज से आने वाले केदार गुप्ता को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अतिपिछड़ा पर विश्वास किया। मुकेश सहनी अगर अतिपिछड़ों का कल्याण चाहते हैं तो उन्हें विचार करना चाहिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नतीश कुमार सिर्फ नाटक करने के प्रतीक हैं। निकाय चुनाव पर रोक लगने के बावजूद अब भी आचार संहिता लगा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद आयोग बना लेकिन नीतीश कुमार का अनोखा राज है। अतिपिछड़ा समाज को यह समझना होगा कि नीतीश कुमार उन्हें सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों के लिए जो कमेटी बनाई उसकी रिपोर्ट सभी डीएम तैयार कर रहे हैं। इसमें अतिपिछड़ा आयोग की कहीं कोई भूमिका नहीं है।

इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर भी जोरदार हमला बोला। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि हम न तो पिकनिक मनाने वाले विरोधी दल नेता हैं और ना ही पटना से दिल्ली करने वाली राबड़ी देवी हैं। हम सरकार की कमियों को जोरदार तरीके से विधान परिषद और विधानसभा में उठाने का काम करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

9 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

12 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

15 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

16 घंटे ago