Samastipur

देर शाम विद्यापतिनगर में फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी की बाइक लूटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से महज दो सौ मीटर दूरी पर स्थित कलीमीनगर गांव के पास सोमवार की देर संध्या कतिपय हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए स्वर्ण व्यवसायी की बाइक लूट ली। जानकारी के अनुसार बाजिदपुर बाजार के स्वर्ण व्यवसायी हरिश्चंद्र साह के पुत्र धीरेंद्र कुमार विद्यापतिधाम स्थित अपनी स्वर्णाभूषण की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

तभी कलीमीनगर आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर के समीप दो बाइक पर सवार कतिपय पांच हथियारबंद अपराधियों ने भय के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए बाइक में ठोकर मारकर स्वर्ण व्यवसायी को विद्यापतिनगर – दलसिंहसराय पथ पर गिरा दिया। इसके बाद व्यवसायी की बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी के गांव बाजिदपुर बाजार में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित व्यवसायी के साथ बाजिदपुर के व्यवसायी घटना की शिकायत को लेकर थाने पर जुटे है। इधर घटना की त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुंचकर 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया है। वहीं अग्रेतर कार्यवाई में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

8 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

8 घंटे ago