Samastipur

बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में नही हो सका बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण, मुख्य सड़क किनारे फेंका जाता है कचड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में हर घर से कूड-कचरा का उठाव के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे फेज के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में किया गया था। पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए योजनाओं का शुभारंभ तो पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। लेकिन आजतक बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण नही कराया गया है।

पंचायत में बिना बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के ही योजनाओं की शुरुआत करना सरकारी आदेश की अनदेखी हुई है। पंचायत में कचरा प्रबंधन के तय मानकों का उल्लंघन करते हुए योजनाओं का शुभारंभ कर विभागीय खानापूर्ति की गई। उक्त योजनाओं की क्रियान्वयन संवंधी विभागीय दिशा निर्देश के बिना अहमियत देते हुए न केवल ग्राम पंचायत अपितु प्रखंड प्रशासन भी श्रेय लेने की होड़ में दिखे।

जहां एक ओर पंचायतों के वार्डो में हर घर से कचड़ा उठवाकर स्वच्छ बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पंचायत के मुख्य सड़क किनारे एकत्रित कचड़े को फेंका जा रहा है। हालात यह है कि पंचायत के वार्ड से उठवाकर कचरों के अवशिष्टों को यत्र-तत्र पंचायत स्थित हाजीपुर बछबड़ा मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज ढाला से पश्चिम चिमनी तक सड़क किनारे फेंक दिया जा रहा है।

इससे होने वाले गंदगी व बदबू से इलाके में संक्रमण की आशंका बनी है। बल्कि खुले में विचरण करने वाले पशु भी उसे अपना निवाला बना रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे पड़ा कूड़ा तेज हवा के साथ उड़कर लोगों के खेतों व सड़क पर फैलता है। वहीं इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को मुंह व नाक ढककर निकलना पड़ता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि बिना कचरा अवशिष्ट के प्रबंधन किए बगैर आखिर किन परिस्थितियों में योजना की शुरुआत की गई ?

कहते हैं बीडीओ :

मामलें को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम ने बताया कि बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण नही हो सका था। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । शीघ्र ही यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago