Bihar

किडनी के बदले किडनी चाहिए:मुजफ्फरपुर में सुनीता बोली-निकलाने वाले डॉक्टर या उसकी पत्नी की एक किडनी दी जाए

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर की रहने वाली सुनीता देवी की दोनों किडनी झोलाछाप डॉक्टरों ने निकाल ली थी। एक आरोपी झोलाछाप डॉक्टर और नर्सिंग संचालक पवन पकड़ में आया है। उसने बताया कि ट्यूमर समझकर डॉक्टर आरके सिंह ने दोनों किडनी निकाल दी, जिसे फेंक दिया गया है। इधर, महिला ने कहा कि पवन या उसकी पत्नी की एक किडनी निकालकर मुझमें लगाई जाए।

वह करीब दो महीने से डायलिसिस पर जीवित है। पहले वह IGIMS में भर्ती थी। अब वह मुजफ्फरपुर के एकेएमसीएच में एडमिट है। इस दौरान उसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक व्यक्ति से बात कर रही है।

वीडियो में सुनीता कहती है- आरोपी पवन पकड़ा गया है। मुझे उसकी एक किडनी निकालकर लगाई जाए। सरकार और प्रशासन इस पर विचार करे। हमको न्याय दिलाए। अगर उसकी किडनी नहीं लगेगी तो उसकी पत्नी की लगाई जाए। हम जीना चाहते हैं। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके साथ रहना चाहती हूं। घर जाकर अपनी पहले जैसी जिंदगी जीने की इच्छा है। इसे पूरा किया जाए। जिसने मेरी किडनी निकाली है। वही किडनी देगा।

आरोपी की पत्नी समेत सभी लोग फरार

दिलचस्प बात है कि पवन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने पिछले एक महीने से जब दबिश बनाई तो उसके परिवारवालों को लगा कि सच में उनकी किडनी निकालकर सुनीता को लगाई जाएगी। इस कारण पवन की पत्नी समेत सभी परिजन फरार हो गए। ये बातें पवन के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताई है। कहा जा रहा है कि इसी डर से सभी लोग भाग गए हैं।

ट्यूमर समझकर काट दी किडनी

इधर पुलिस की पूछताछ में पवन ने बताया है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर आरके सिंह से उसने घटना के बाद बात की थी। उसे सुनीता की किडनी ट्यूमर जैसी लगी। इसलिए काटकर हटा दी थी। पवन ने पुलिस को बताया है कि वह काफी सूजा हुआ था। इसलिए ट्यूमर होने का संदेह हुआ था। इसलिए काटकर हटा दिया था। फिर सबको एक कपड़े में बांधकर दूर फेंक दिया था।

30 हजार में किया था ऑपरेशन

वीडियो में सुनीता के परिजन कह रहे हैं कि जांच के बाद डॉक्टर आरके सिंह और पवन ने कहा था कि अगर बड़े हॉस्पिटल में जाएंगे तो कम से कम एक लाख का खर्च आएगा। हमारे यहां 30 हजार रुपए में हो जाएगा। वे लोग उनकी बातों में आ गए और 15 हजार रुपए एडवांस भी कर दिए थे। ऑपरेशन के बाद अगर सुनीता की तबीयत खराब नहीं होती तो बाकी रुपए भी ऐंठ लेता।

10वीं पास फल वाला बना डॉक्टर, 20 ऑपरेशन किए

मुजफ्फरपुर किडनी कांड केस का मुख्य आरोपी और नर्सिंग होम का संचालक पवन कुमार 8 साल तक भूटान में रह चुका है। वहां फल मंडी में वह फल बेचता था। इसी दौरान कोरोना शुरू हो गया। लॉकडाउन में पवन अपने घर आ गया। इसके बाद दोबारा नहीं जा पाया। फिर उसने सकरा में एक दवा दुकान में काम करना शुरू किया। इसी दौरान उसकी पहचान इस केस के दूसरे आरोपी और सुनीता का ऑपरेशन करने वाले डॉ. आरके सिंह से हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

5 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

11 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

21 घंटे ago