Samastipur

समस्तीपुर: जमीनी विवाद में चली गोली, जमकर हुई मारपीट की घटना में पांच घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खदियाही चौक से दक्षिण जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई। घायल के परिजन गोली चलने की बात भी बता रहे हैं। इस मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए विभूतिपुर पीएससी भर्ती कराया गया। दो की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

घायल व्यक्ति की पहचान बन्हैती निवासी ढोराई सिंह 92 वर्ष, योगेंद्र सिंह के 42 वर्षीय पुत्र बौएलाल एवं 32 वर्षीय पुत्र शीत कुमार, रामबालक सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, शीत कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में किया गया है।

विभूतिपुर सीएससी में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ढोराई सिंह एवं शितकुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है। परिजनों गोली चलने की भी बात कह रहे हैं। वहीं, विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट एवं पथराव की घटना सामने आई है। गोली चलने की पुष्टि नहीं की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago