Bihar

बिहार में बोले स्वामी रामदेव- अब भारत में नहीं चलेगा सर तन से जुदा और गजबा-ए-हिंद

योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को ‘गजवा-ए-हिंद’ को लेकर बड़ा दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की जोड़ी ही काफी है.

‘मोदी-शाह की जोड़ी ही काफी’

रामदेव ने कहा, ‘आजकल ऐसी चर्चा है कि कुछ लोग देश में गजवा-ए-हिंद अभियान चला रहे हैं तो कुछ लोग ‘सिर तन से जुदा’ की बात करते हैं. लेकिन ‘गजवा-ए-हिंद’ वालों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ही काफी है.’

‘योग को मानेगी पूरी दुनिया’

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि संसार में जो लोग इस्लाम धर्म को नहीं कबूलेगा, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा. लेकिन मैं कहता हूं कि अब आने वाले 10 से 15 साल में पूरी दुनिया योग को मानेगी और योग के रास्ते पर ही चलेगी. यह सनातन संस्कृति की ताकत है.

सोमनाथ मंदिर का किया उद्घाटन

दरअसल, रामदेव  सासाराम के पायलट बाबा आश्रम में ‘सोमनाथ मंदिर’ का उद्घाटन करने आए थे. कार्यक्रम में देश के विभिन्न इलाकों से कई महामंडलेश्वर तथा विदेशों से भी साधु संत उपस्थित हुए.

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

इसके अलावा भाजपा सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर डीएम ने विभागवार योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

1 दिन ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

1 दिन ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

1 दिन ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

2 दिन ago