Samastipur

बंधन बैंक एवं फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, लूट की राशि के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट स्थित बंधन बैंक में 20 अक्टूबर को 8 अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर तोड़फोड़ मचाते हुए 2 लाख 35 हजार 757 रूपये लूट की घटना का अंजाम दिया था जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। मैनुअली एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, हथियार, गोली, पिट्टू बैग, टोपी, जूता, लूट की राशि एवं 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उजियारपुर बेलारी निवासी चंदेश्वर प्रसाद उर्फ टुनटुन के पुत्र विकास कुमार, लगूनिया रघुकंठ निवासी रामविलास महतो के पुत्र विकास कुमार, राजकुमार महतो के पुत्र रजनीश कुमार, नारायण सिंह के पुत्र अजीत कुमार एवं रामपुर केशो पट्टी निवासी शिव शंकर राय के पुत्र विकास कुमार उर्फ धीरू के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों ने कई मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। वहीं अन्य साथियों का भी मामले में संलिप्त होना बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

वहीं 2 नवंबर को सिंघिया घाट बांध किनारे श्मशान घाट के निकट दो बाइक पर सवार चार अपराधियों के द्वारा फुलर्टन इंडिया फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये लूट का अंजाम दिया गया था, जिसमें चार लोग शामिल थे। जिसका उद्भेदन करते हुए बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा ही इस घटना को भी अंजाम दिया गया। जिसमें कुछ लूटी गई राशि भी बरामद की गई।

वही गिरफ्तार अपराधियों ने 22 अक्टूबर धनतेरस के दिन उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक स्थित आंचल ज्वेलर्स में हुई लूट का भी गुनाह कबूल किया है। गिरफ्तार अपराधी के बताए गए निशानदेही पर छापेमारी कर कुछ जेवरात भी बरामद की गई है। उक्त बातों की जानकारी विभूतिपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुमंडल पुलिस अधीक्षक शिवम कुमार ने दी है। घटना के उद्भेदन में शामिल टीम में रोसड़ा डीएसपी के अलावा विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, पुलिस अवर निरिक्षक नवीन कुमार, सहायक अवर निरिक्षक दिनेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

1 घंटा ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

2 घंटे ago