Samastipur

समस्तीपुर: दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी को लूटने पहुंचे अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा, एक दुकानदार को लगी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां दिनदहाड़े 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक की है। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों के द्वारा हुई फायरिंग में एक रेडीमेड दुकानदार जख्मी हो गया।

फायरिंग की आवाज पर लोगों को इकट्ठा होता देख अपराधी मौके से भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तीन अपराधियों को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं दो अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने अपराधियों के बाइक को भी आग के हवाले कर दिया है।

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जख्मी रेडीमेड दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी दुकानदार की पहचान अशरफ अली के रूप में हुई है । दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में आक्रोश है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago