विश्व के ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनुपर मेले में लड़कियों की गुंडागर्दी का वीडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोनपुर मेले में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने को लेकर कई लड़कियां आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट भी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
लड़की गंभीर रूप से घायल
महीनों दिन तक चलने वाले विश्व के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लड़कियों ने ही एक लड़की को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। हालांकि बताया गया है कि सोनपुर मेला घूमने आए बॉयफ्रेंड के साथ किसी और लड़की को देख उस लड़के की गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेलियों के साथ हमला कर दिया।
क्या कहते हैं जनसंपर्क पदाधिकारी
इधर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में लड़कियों की मारपीट के वीडियो वायरल को लेकर सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो के संबंध मे सारण सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, तो यह निजी मामला है। इसमें प्रशासन क्या कर सकती है।
ज्ञात हो कि सोनपुर मेला में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात किया गया है। इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं सोनपुर मेला प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…