Bihar

बिहार: लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, ढोल नगाड़ों के साथ दी विदाई

बिहार में बंदरों और लंगूरों के प्रति ग्रामीणों की सहानुभूति होती है। गांव में बंदर और लंगूर के दिख जाने पर लोग उसे प्रणाम करते हैं। लोग उसे खाने के लिए भी दे देते हैं। यहां तक कि गांव में लंगूर की बकायदा पूजा होती है। लंगूर गांव में जाते हैं, तो लोग उन्हें खाने के लिए कई तरह की सामग्री देते हैं। ताजा मामला नवादा के कौआकोल प्रखंड के फुलडीह गांव का है। जहां लंगूर के मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया है।

लंगूर को मानते हैं हनुमान

लंगूर को हनुमान का रूप मानते हुए ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली। उस यात्रा में बकायदा ग्रामीण शामिल हुए। राम-नाम सत्य के बोल के साथ अंतिम संस्कार यात्रा निकाली गई। ग्रामीण सह पंचायत समिति सदस्य ताजेन्द्र कुमार उर्फ तेजो साह ने बताया कि गुरुवार को गांव में ही ताड़ के पेड़ से लंगूर गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। उसके बाद रविवार को बकायदा उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।

अंतिम यात्रा का आयोजन

उसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार को लंगूर की अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान उसे पूरे गांव में घुमाया गया। लोगों ने लंगूर को प्रणाम किया और उसे विदाई दी। लंगूर के अंतिम संस्कार में ढोल के साथ गाजे-बाजे का प्रयोग किया गया। गाना बजाते हुए ग्रामीण उसे लेकर अंतिम संस्कार को रवाना हुए।लंगूर की अंतिम यात्रा निकालकर रीति रिवाज के साथ शव का संस्कार किया गया। ग्रामीण उदय साह, विकास कुमार, विक्रम कुमार, अजय दास, राजू विश्वकर्मा आदि ने बताया कि मनुष्य हो और जीव-जंतु, ये सब धरोहर हैं। हम लोगों को सभी का सम्मान करना चाहिए।

भोज का होगा आयोजन

ग्रामीणों ने लंगूर का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर लोगों को एक संदेश देने का काम किया है। ताकि लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति भी स्नेह और प्यार बना रहे। 3 दिसम्बर को ग्रामीणों के सहयोग से खीर-पूड़ी का सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों के इस भक्तिभाव की पूरे प्रखण्ड में चर्चा की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago