समस्तीपुर :- बिहार के एक तरफ जहां सरकार राज्य के दफ्तर की वयवस्था में सुधार को लेकर प्रयासरत है तो वहीं कुछ लोगों द्वारा इसकी गरिमा को धूमिल करने का कोई भी कसर नहीं छोड़ा जाता है। इसी कड़ी में अब एक जो नया मामला सामने आया है, उसके मुताबिक बिहार के समस्तीपुर के एक सरकारी दफ्तर के छत पर ग्रामीणों द्वारा अश्लील आर्केस्ट्रा नाच करवाया गया है।
दरअसल, समस्तीपुर के ताजपुर स्थित संकुल संसाधन केंद्र की छत पर डीजे की धुन पर एक अश्लील भोजपुरी गाने पर एक युवती के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती एक हालिया रिलीज भोजपुरी के अश्लील गाने पर स्कूल के छत डांस कर रही है, नीचे से कुछ ग्रामीण थोड़ा शोर – गुल करते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ताजपुर प्रखंड के रजवा स्थित संकुल संसाधन केंद्र की छत पर छठ पूजा मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का है। हालांकि Samastipur Town इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।
गौरतलब हो कि, इस वीडियो के वारयल होने के बाद जो सवाल सबसे अधिक पूछे जा रहे हैं वह यह है कि आखिरकार किसके अनुमति से सरकारी भवन के छत पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जबकि यह स्कूल जिस जगह पर है, वहां से कुछ ही दुरी पर तमाम सरकारी अधिकारियों के दफ्तर भी है। ऐसे में इस बात की चर्चा सबसे अधिक है कि इस बात की भनक आखिरकार क्यों नहीं हुई और यदि हुई तो कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…