Samastipur

ससुराल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में शव पहुंचते ही आक्रोशित हुए लोगों ने रेवड़ा चौक किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ा चौक के पास बुधवार की शाम लोगों ने युवक का शव रखकर समस्तीपुर- खानपुर पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। सड़क जाम की सूचना पर खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम कर रहे लोग इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

लोगों ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव निवासी लालो सदा का पुत्र महेश सदा अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में अपने ससुराल मंगलवार रात गया हुआ था। जहां ससुराल में ही सुबह-सुबह फंदे से लटकता उसका शव मिला। परिवार वालों का आरोप है कि महेश के ससुराल वालों ने साजिश के तहत महेश की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है।

लोगों ने महेश की पत्नी के चाल चलन पर भी आरोप लगाया है। लोगों का कहना था कि इस मामले में महेश के ससुराल वालों की गिरफ्तारी हो उसके बाद ही सड़क जाम हटाया जाएगा। बाद में खानपुर थाना अध्यक्ष ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।‌

चैता में जुगत दास की पुत्री से 10 वर्ष पूर्व हुई थी महेश की शादी :

लोगों ने बताया कि महेश की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी जुगत सदा की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। लोगों ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी ने उसे चैता बुलाया था, जिसके बाद वह वहां गया था। सुबह उसकी मौत की खबर आई। परिवार के लोगों का आरोप है कि महेश को साजिश के तहत उसके ससुराल वालों ने मौत के घाट उतारा है। घटना के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

23 मिनट ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

2 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

8 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

18 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

18 घंटे ago