Samastipur

समस्तीपुर फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे केबल ब्लास्ट मामला को लेकर FIR दर्ज, RPF ने कार्य एजेंसी के तीन कर्मी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर शहर की लाइफ लाइन फ्लाई ओवर ब्रिज पर बिहार संपर्क क्रांति गुजरने के दौरान केबल ब्लास्ट के मामले में आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्य एजेंसी के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मियों की पहचान सारण जिले के अमोरा गांव निवासी विनोद कुमार राय, सारण के ही अमनौर गांव निवासी मुन्ना कुमार राय, वही वैशाली जिले के परसा गांव के पिंटू कुमार के रूप में की गई है।

इस मामले में समस्तीपुर रेल मंडल के विद्युत विभाग के जेई सचिन कुमार के बयान पर बुधवार को आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज की है। ‌उधर आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है माना जा रहा है कि इस मामले में संवेदक के अलावा विभागीय अधिकारी भी घेरे में आएंगे। प्राथमिकी के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ओवर ब्रिज के नीचे से दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजर रही थी ,तो कार्य एजेंसी के मजदूर की लापरवाही के कारण ओवरहेड तार में लोहे का रॉड सटने के कारण रुक-रुक कर तीन बार ब्लास्ट हुआ था।

इस घटना के बाद बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। लोग ट्रेन से कूद-कूद कर भागने लगे थे। बताया गया है कि इस मरम्मत कार्य को लेकर कार्य एजेंसी द्वारा रेलवे के बिजली विभाग को जानकारी नहीं दी गई थी। जबकि पुल के नीचे से ट्रेनों के परिचालन के लिए 25 हजार वोल्ट का तार गुजरता है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

5 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

11 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

21 घंटे ago