Samastipur

समस्तीपुर: पढ़ने गई छात्रा से हुई छेड़खानी, विरोध करने पर दो गुटों के बीच हाथापाई, लगभग आधा दर्जन घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड संख्या-2 मोहल्ला में रविवार को एक लड़की से की गई छेड़खानी के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में 5 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में छोटू कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार ,राहुल कुमार व विक्की कुमार शामिल हैं। सभी शहर के धर्मपुर वार्ड संख्या-27 के रहने वाले बताए गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घर की एक लड़की जाकिर हुसैन हॉस्पिटल के पास पढ़ाई करने जाया करती है। जिसके साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की थी। छात्रा जब वापस घर आई तो इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक से पूछताछ करने गए तो उन लोगों के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए।

जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोहम्मद सोहेल व उसके दोस्त ने उनके परिवार के लोगों के अलावा उनके साथ मारपीट की है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने बताया कि जख्मी लोगों का ध्यान लिया गया है मामले की जांच की जा रही है इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago