Bihar

बिहार में दिखा खाकी का खौफनाक चेहरा, थाने के चौकीदार ने 24 दिन के नवजात बच्चे को जमीन पर पटककर मार डाला

बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान थाने के चौकीदार ने एक दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हिसुआ थाना क्षेत्र के मटूक बिगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लोगों का आरोप है कि हिसुआ थाना के चौकीदार नंदकिशोर ने दुधमुंहे बच्चे को पटक दिया। इलाज के क्रम में रविवार को बच्चे की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने हिसुआ-नवादा पथ (एसएच-08) को सकरा मोड़ और सेराज नगर के बीच जाम कर दिया। पुलिस स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।

मृतक नवजात राजेश यादव का बेटा अभिशांत कुमार है, जो मात्र 24 दिन का है। चौकीदार पर बच्चे को गोद से छीनकर घर के बगल के पइन में पटक देने का आरोप लगाया गया है। चौकीदार पर बच्चे की मां पिंकी देवी का बाल पकड़कर घसीटने का भी आरोप लगा है। इस दौरान महिला के सिर की बाल उखड़ गए, ऐसी बातें भी सामने आई है। मामले में चौकीदार नंदकिशोर यादव समेत उसके परिवार के करीब 06 लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। राजेश यादव और उसकी मां श्रद्धा देवी ने हिसुआ थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन देने की बात कही है। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ था। पीड़ित परिवार पुलिस पर भी आक्रोश जता रहे थे।

बताया जाता है कि 3 नवंबर को राजेश यादव के साथ मारपीट हुई थी। राजेश यादव की पत्नी, मां और बच्चे के साथ मारपीट की गयी थी। दस दिनों से बच्चे का इलाज चल रहा था। जाम हटने के बाद परिवार के लोग थाना पहुंचे और हुई ज्यादती पर कार्रवाई की गुहार लगाते रहे।

हिसुआ विधायक नीतू कुमारी थाना पहुंचकर पुलिस से दोषी पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने केस दर्ज करने और जांच कर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया। एसआई रूदल ठाकुर, रविंद्र नाथ पाल सहित पुलिस जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार को लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।

चौकीदार कई सालों से दिखा रहा है दंबगई, बंटवारा का है मामला

बताया जाता है कि चौकीदार हिसुआ सीओ और थानाध्यक्ष के निर्देश को भी नहीं मान रहा था। बार-बार उसकी शिकायत और दबंगता सामने आ रही थी। जबरन भूमि पर काबिज होना चाह रहा था। चौकीदार नंद किशोर यादव और श्रद्धा देवी के बीच भूमि बंटवारे का विवाद कई सालों से गहराया हुआ है। श्रद्धा देवी चौकीदार के गोतिया बाल्मिकी यादव की भगिनी है। बाल्मिकी यादव ने श्रद्धा देवी को अपने हिस्से की भूमि दी है।

सीओ के अनुसार श्रद्धा देवी का पक्ष मजबूत है, थाने में लगने वाले जनता दरबार में भी मामले को सुलझाया गया था। लेकिन चौकीदार अपनी मनमानी कर रहा है। पीड़ित श्रद्धा देवी और उसका बेटा राजेश कुमार, बहु पिंकी देवी आदि ने आरोप लगाया कि लगातार दबंगता दिखा रहा था। वह बार-बार अंचल और थाने में अपनी पीड़ा लेकर पहुंच रही थी।

इस पूरे मामले को लेकर जिले के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया है कि बच्चा बीमार बताया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है। अनुसंधान में मामले का खुलासा होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 घंटा ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

2 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

13 घंटे ago