Bihar

बिहार: बेटी को जन्म देना पड़ा महंगा, ससुराल की दहलीज पर दरवाजा खुलवाती रही बहू, लोगों ने पहचानने से किया इनकार

बिहार के नालंदा जिले में बेटी जनने की सजा महिला को ससुराल में प्रताड़ित करने का मामला आया है. बेटी के जन्म के बाद पहली बार नवजात पुत्री को लेकर मायके पहुंची महिला को ससुराल वालों ने घर में प्रवेश से रोक दिया. नवजात को गोद में लिए बहू ससुराल के दरवाजे पर घंटों खड़ी रहीं. ससुराल वाले उसे घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया. वाक्या बिहार थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ला का है. पीड़ित महिला को पहले से दहेज के भी प्रताड़ित किया जाने की बात कही जा रही है.

नवजात बेटी के साथ दरवाजे पर घंटों खड़ी रहीः

पीड़िता आलोक कुमार की 32 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार रविवार ससुराल आई थी. घंटों बीत जाने के बाद ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला. पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराली परिवार से दो लाख दहेज की मांग कर रहे हैं. उसकी शादी जून 2021 में हुई थी. पेट्रोल पंप और बड़ा बिजनेश होने का झांसा दे ससुराली परिवार ने दहेज में मोटी रकम लिया था.

बेटी के जन्म के बाद परिजनों ने मुंह मोड़ाः

प्रियंका के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के बाद सभी ने मुंह मोड़ लिया है. मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराली परिवार बेटी को देखने भी नहीं आए. अब यहां आने पर दरवाजा बंद कर लिया. पीड़िता का मायके शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के गोलापर खरजम्मा है. पिता छोटे लाल साहू समेत अन्य परिजन बेटी के ससुराल आए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago