Samastipur

शराब के नशे में युवक ने थाना में जमकर मचाया उत्पात और की तोड़फोड़, मेडिकल जांच के दौरान भागा तो पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा मचाने वाले और मेडिकल जांच के दौरान पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने तथा सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वाले दो उपद्रवी युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। शराब पीकर उपद्रव मचाने वाले युवकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत निवासी फूलदेव राय के पुत्र राहुल कुमार और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नरगा निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने उन दोनों के विरुद्ध आईपीसी एक्ट 453, 427, 504, 323 और 34 के तहत मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 518/22 दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर बीआरबी कॉलेज के पास कुछ युवकों द्वारा बीते शुक्रवार की देर रात शराब पीकर उपद्रव मचाने की सूचना उपरांत पहुंची मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अन्य युवक वहां से भागने में सफल रहे।

बताया गया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया। जहां मेडिकल जांच के दौरान दोनों युवक पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। जिसे मुफ्फसिल थाना के एसआई भगत प्रसाद यादव के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

इस दौरान युवक ने उन पर हमला भी कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। जहां सदर अस्पताल में ही उनका इलाज किया गया। मेडिकल जांच उपरांत शराब के नशे में धराए युवकों को मुफ्फसिल थाना लाया गया और थाना के हाजत में बंद कर दिया गया। जहां उसके द्वारा जमकर उपद्रव मचाते हुए थाना हाजत में बने शौचालय की दीवार व कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले को लेकर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया है कि दोनों युवकों को कानून अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

8 घंटे ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

8 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

9 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

13 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

20 घंटे ago